साप्ताहिक समीक्षा-मटर
19-Apr-2025 09:07 PM
मांग सुस्त बनी रहने से मटर की कीमतों में नरमी
कानपुर। लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। उत्पादक मंडियों व पोर्ट पर उपलब्धता बनी रहने से मटर में लिवाली शांत बनी हुई है। कारण कीमतों में ज्यादा घट बढ़ नहीं देखी जा रही । लिवाली शांत बनी रहने से इस साप्ताह आयातित मटर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3700 रुपए रूस 3575/3600 रुपए व मुद्रा कनाडा 3575/3600 रुपए व रूस 3475 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। छिट पुट लिवाली बढ़ने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल का मामूली सुधार दर्ज किया गया और भाव सप्ताहांत में 3725 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जबकि ललितपुर मटर में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3175/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार राठ मटर में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 3200/3700 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। लिवाली कमजोर बनी रहने मऊरानीपुर मटर भी 35 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 3300/3415 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से उरई मटर में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं गयी और भाव सप्ताहांत में 3300/3460 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3300/3400 रुपए व बीना 3250/3375 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
मटर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4100/4150 रुपए व इंदौर 4200/4350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
