साप्ताहिक समीक्षा-मटर

24-May-2025 08:49 PM

लिवाली सुस्त बनी रहने से मटर की कीमतों में गिरावट       
                                    
कानपुर। देशभर के प्रमुख मंडियों में इस सप्ताह मटर की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। बढे भावो पर ग्राहकी का समर्थन न मिलने और बिकवाली का दबाव बढ़ने से कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है। जबकि ग्राहकी लगातार सुस्त बनी हुई है। व्यापारियों के अनुसार  मांग में कमी और स्टॉकिस्टों की सक्रिय बिकवाली ने बाजार को मंदी का माहौल बना हुआ है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3725 रुपए रूस 3575 रुपए व मुद्रा कनाडा 3550 रुपए व रूस 3450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोलकाता मटर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में कनाडा 3900 रुपए व रूस 3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली सुस्त बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर में भी  इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की घटत  देखी गयी और भाव  सप्ताहंत में 3300/3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मांग का अभाव बना रहने से राठ व महोबा मटर की कीमतों में  इस  साप्ताह 150/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में राठ 3200/3300 रुपए व महोबा 3400/3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार जालौन मटर भी 150 रुपए व कोंच 150 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में जालौन 3411 रुपए व कोंच 3250/3450 प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3375/3600 रुपए व बीना 3300/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
मटर दाल  
मटर की गिरावट के असर व मांग में कमजोर पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया  और भाव सप्ताहंत में कानपुर 3900/3950 रुपए व इंदौर 4000/4100 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।