साप्ताहिक समीक्षा-मटर

11-Aug-2025 08:37 PM

मांग सुस्त बनी रहने से मटर की कीमतों में नरमी                                               

कानपुर। पिछले सप्ताह मटर के बाजार में नरमी का रुख देखने को मिला। उच्च भावों पर मुनाफावसूली और कमजोर लिवाली के कारण कीमतों पर दबाव बना रहा। इसके साथ ही चने की कीमतों में गिरावट ने भी मटर की खरीदारी को प्रभावित किया, जिससे दाल मिलर्स की लिवाली सीमित रही। कनाडा में बढ़ा रकबा बढ़ने से रिकॉर्ड उत्पादन की संभावना। बेहतर मार्जिन और फसल चक्र के लाभ को देखते हुए वर्ष 2025 में कनाडा में मटर की बुवाई में वृद्धि हुई है। विशेष रूप से दक्षिणी सस्केचेवान में आंशिक कटाई शुरू हो चुकी है, जबकि अधिकांश फसल कुछ हफ्तों में तैयार हो जाएगी। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, इस वर्ष कनाडा में कुल मटर उत्पादन 35 लाख टन तक पहुंच सकता है, जो 2024 की तुलना में लगभग 15% अधिक और पिछले 5 वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर होगा। पीली मटर: 27.5 लाख टन (+15%) ,हरी मटर: 5 लाख टन (+20%) व अन्य किस्में: 1.75 लाख टन (+44%) हालांकि, पिछले दो महीनों में कनाडाई पीली मटर की कीमतों में 12% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार में दबाव महसूस किया जा रहा है। रूस में पीली मटर का अंतिम उत्पादन 4.25–4.75 लाख टन रहने का अनुमान है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की जैसे पारंपरिक खरीदारों से मांग बनी रहने की संभावना है, जिससे वैश्विक व्यापार को सहारा मिल सकता है।  बिकवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान भी आयातित मटर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3550 रुपए रूस 3325 रुपए व मुद्रा कनाडा 3375/3400 रुपए व रूस 3200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। जबकि कलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल नरमी  के साथ भाव कनाडा 3700 रुपए व रूस 3400/3500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली शांत बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखि गयी और भाव सप्ताहांत में 3550/3650 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। जबकि ललितपुर मटर की कीमतों में  इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में 3100/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। ग्राहकी का समर्थन मिलने से उरई मटर इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 3100/3250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार महोबा मटर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की घटत के साथ 3400/3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। सुस्त मांग के चलते मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में गत साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयीऔर भाव सप्ताहांत में बीना 3200/3350 रुपए व दमोह 3250/3325 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मटर दाल  
मांग सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज किया गया और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 3950/4000 रुपए व इंदौर 4100/4200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।