साप्ताहिक समीक्षा-मटर
30-Aug-2025 07:22 PM
बिकवाली कमजोर पड़ने से मटर की कीमतों में सुधार
कानपुर। चालू सप्ताह में मटर बाजार में मजबूती के संकेत दिखाई दिए हैं। आयातकों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली में कमी तथा घरेलू मांग में सुधार के चलते मटर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। इस बीच, केंद्रीय कृषि मंत्री ने पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात को लेकर चिंता जताई है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने हाल ही में कहा कि पीली मटर का शुल्क मुक्त आयात घरेलू दलहन बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है, जिससे स्थानीय किसानों और व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने पीली मटर के आयात पर 50 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने की सिफारिश की है। इस बयान के बाद से बाजार में बिकवाली कमजोर हुई है और लिवाली में बढ़ोतरी देखी गई, जिससे कीमतों को समर्थन मिला है।
अगस्त का अंतिम सप्ताह चल रहा है और कनाडा में मटर की कटाई शुरू हो चुकी है, जिससे वैश्विक आपूर्ति में तेजी आने की संभावना है। कनाडा के सबसे बड़े मटर उत्पादक प्रांत सस्कैचवान में फसल की शुरुआती उपज अच्छी बताई जा रही है, जो आगे चलकर कीमतों पर दबाव डाल सकती है। भारत सरकार ने भले ही पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की समयसीमा 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी हो, लेकिन घरेलू बाजार में चल रही सुस्ती के कारण आयातक इस दिशा में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच, रूस में मटर उत्पादन 45 लाख टन के आसपास अनुमानित किया जा रहा है, जिससे कनाडा को भारत सहित अन्य बाजारों में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। रूस की मटर कीमतों में सस्ती होती है, जो भारतीय बाजार के लिए अधिक आकर्षक हो सकती है।
आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान भी आयातित मटर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3450 रुपए रूस 3250 रुपए व मुद्रा कनाडा 3250/3275 रुपए व रूस 3150/3175 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। कोलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल सुधार के साथ भाव कनाडा 3750 रुपए व रूस 3450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बढ़नेसे कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3500/3550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़कर सप्ताहंत में 3150/3350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मांग में सुधार होने से उरई मटर इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 3100/3125 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। मांग बढ़ने से महोबा मटर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ 3200/3500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। चौतरफा तेजी समर्थन से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयीऔर भाव सप्ताहांत में बीना 3100/3250 रुपए व दमोह 3150/3200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मटर दाल
मांग सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज किया गया और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 3850/3900 रुपए व इंदौर 4000/4100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
