साप्ताहिक समीक्षा-मटर
13-Sep-2025 08:13 PM
मांग सुस्त पड़ने से मटर की कीमतों में गिरावट
कानपुर। बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। नए माल की बढ़ती आपूर्ति और कमजोर मांग के चलते पीली मटर और मसूर की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट जारी है। कनाडा में 75% मटर फसल की कटाई हो चुकी है, जिससे 26 लाख टन उत्पादन हुआ है, जबकि अमेरिका में 87% कटाई पूरी होकर 7.72 लाख टन माल प्राप्त हुआ है। कनाडियन ग्रेन कौंसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि यद्यपि मटर के घरेलू बाजार भाव में काफी गिरावट आ गई है लेकिन इससे उत्पादकों की बिक्री पर ज्यादा प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है। किसान नीचे दाम पर भी अपने स्टॉक की बिक्री में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3450/3500 रुपए रूस 3250 रुपए व मुद्रा कनाडा 3250/3300 रुपए व रूस 3100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटलघटकर भाव सप्ताहांत में कनाडा 3750/3775 रुपए व रूस 3375/3425 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर पड़ने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 3450/3500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की घटकर सप्ताहंत में 3150/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मांग कमजोर बनी रहने से महोबा मटर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में 3200/3400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ईसिस प्रकार राठ मटर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहांत में 3000/3250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर व मांग शांत बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बीना 2950/3250 रुपए व दमोह 3175/3275 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मटर दाल
मांग सुस्त पड़ने से गत साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज किया गया और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 3850/3900 रुपए व इंदौर 4000/4100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
