साप्ताहिक समीक्षा- सोयाबीन
18-Apr-2026 07:25 PM
मिलों की बेहतर लिवाली से महाराष्ट्र में सोयाबीन तेज
नई दिल्ली। क्रशिंग-प्रोसेसिंग इकाइयों की अच्छी लिवाली के कारण 11-17 अप्रैल वाले सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र में सोयाबीन के प्लांट डिलीवरी मूल्य में 150-160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जबकि मध्य प्रदेश में 50-100 रुपए का इजाफा हुआ। राजस्थान में मिश्रित रुख रहा। मंडियों में सोयाबीन की आवक सामान्य से कुछ कम हुई। तीनों राज्यों में सोयाबीन का प्लांट डिलीवरी भाव समर्थन मूल्य से ऊंचा चल रहा है।
सोया तेल (रिफाइंड)
लेकिन ऊंचे दाम पर मांग कमजोर पड़ने से सोया रिफाइंड तेल की कीमतों में 5 रुपए प्रति किलो तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र की अपेक्षा कम गिरावट देखी गई।
मुम्बई
स्टॉक को घटाने के लिए मिलों को कीमतों का स्तर कुछ नीचे रखना पड़ा इसका भाव मुम्बई में तो 1500 रुपए प्रति 10 किलो के पूर्व स्तर पर स्थिर रहा मगर कांडला में 10 रुपए फिसलकर 1510 रुपए प्रति 10 किलो, कोटा में 20 रुपए गिरकर 1540 रुपए प्रति 10 किलो तथा हल्दिया में 50 रुपए घटकर 1460 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया। क्रूड डिगम सोया तेल का दाम कांडला बंदरगाह पर नरम रहा।
सोया खल (डीओसी)
सोया डीओसी में थोड़ी-बहुत घरेलू एवं निर्यात मांग देखी गई जिससे इसके दाम में 500-1000 रुपए प्रति टन का सुधार आया। महाराष्ट्र की एक इकाई में सोयामील का मूल्य 1000 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 44000 रुपए प्रति टन की ऊंचाई पर पहुंच गया।
बिजाई
जून से सोयाबीन की बिजाई शुरू होने वाली है लेकिन इस बार मौसम एवं मानसून के अनुकूल रहने में संदेह है।
