साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
19-Apr-2025 08:56 PM
सुस्त मांग के चलते तुवर में एकतरफा गिरावट जारी
मुम्बई। बिकवाली का दबाव बना रहने व ग्राहकी का समर्थन न मिलने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में मंदी का रुख रहा। तुवर दाल में उठाव न होने के कारण स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों में गिरावट जारी है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव लेमन 6775/6825 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6900/6950 रुपए ,गजरी 6800 रुपए मलावी 6650/6700 रुपए डोडोमो 6550/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 805 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 125 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 125 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7250 रुपए व देसी 7375/7425 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7300 रुपए अकोला 7275/7475 रुपए नागपुर 7400 रुपए व दुधनी 6700/7225 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6400/7200 रुपए रायचूर 6570/7182 रुपए यादगीर 6844/7429 रुपए व तालिकोट 6764/7119 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7300/7400 रुपए जबलपुर 5000/7000 रुपए पिपरिया 6000/7250 रुपए व करेली 3500/7170 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7550/7750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 7250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10650/11000 रुपए, कटनी फटका 10550/10750 रुपए, अकोला 10200/11400 रुपए,लातूर फटका 11000/11200 रुपए, गुलबर्गा फटका 9800/10600 रुपए व कानपुर फटका 10600/11000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
