साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
24-May-2025 08:33 PM
ग्राहकी का अभाव बना रहने से तुवर मे गिरावट जारी
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली। बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है जबकि ग्राहकी में सुस्ती के कारण कीमतों को कोई ठोस समर्थन नहीं मिल सका। स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की ओर से लिवाली सीमित बनी रही, जिससे तुवर की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है।। व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल थोक ग्राहकी में कोई विशेष तेजी नहीं देखी जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में भी कीमतों में सुधार की संभावना कमजोर नजर आ रही है।आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग नीरस बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव लेमन 6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और सप्ताहंत में भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6500 रुपए ,गजरी 6275/6300 रुपए मलावी 6250 रुपए डोडोमो 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 15 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 765 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 200 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6900 रुपए व देसी 7150/7250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7050 रुपए अकोला 7050/7250 रुपए नागपुर 7100/7125 रुपए व दुधनी 6500/7050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6300/7229 रुपए रायचूर 6382/6989 रुपए यादगीर 6587/6990 रुपए व तालिकोट 6532/7032 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6950/7150 रुपए जबलपुर 5000/6600 रुपए पिपरिया 5500/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7150/7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7000/7050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10500/10850 रुपए, कटनी फटका 9650/10200 रुपए, अकोला 9800/11200 रुपए,लातूर फटका 10400/10600 रुपए, गुलबर्गा फटका 9800/10400 रुपए व कानपुर फटका 11600/11700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
