साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
05-Jul-2025 07:48 PM
मांग में सुधार होने से तुवर की कीमतों में बढ़त
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रमुख उत्पादक मंडियों में तुवर की उपलब्धता कमजोर पड़ने लगी है, वहीं दाल मिलर्स की खरीद में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा। जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। हालांकि, उपभोक्ता स्तर पर तुवर दाल की मांग कमजोर बनी हुई है। जिससे बढ़ी हुई कीमतों को ठोस समर्थन नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण सप्ताहंत में कीमतों पर दबाव देखा गया। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से चेन्नई में तुवर लेमन की कीमत इस सप्ताह 175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6375 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। जबकि मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6000 रुपए गजरी 5750/5800 रुपए मटवारा 5700/5750 रुपए मलावी 5600 रुपए व सूडान 6450 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली शांत पड़ने व लिवाली बढ़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 35 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 735 डॉलर प्रति हो गयी।
दिल्ली
पोर्टकी तेजी के समर्थन व उपलब्धता कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 125 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 125 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6850 रुपए व देसी 7025/7125 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 5800/6850 रुपए अकोला 7000 रुपए लातूर 6700/6730 रुपए नागपुर 7000 रुपए व हिंगणघाट 6500/7050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/7000 रुपए रायचूर 6012/6629 रुपए बीदर 5289/6925 रुपए यादगीर 6100/6679 रुपए व तालिकोट 6205/6625 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6850/6950 रुपए जबलपुर 5000/6400 रुपए पिपरिया 5200/6350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के असर समर्थन व लिवाली बढ़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 6700/6750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9925/10325 रुपए, कटनी फटका 9200/9750 रुपए, अकोला 9400/10800 रुपए,लातूर फटका 10300/10500 रुपए, गुलबर्गा फटका 9600/10400 रुपए व कानपुर फटका 10700/10800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
