साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
16-May-2026 08:58 PM
तुवर में तेजी, सीमित आवक और मजबूत मांग से बाजार मजबूत
मुम्बई। उत्पादक मंडियों में आवक सीमित बनी रहने व मजबूत मांग के समर्थन से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में अच्छी तेजी देखी गयी। उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है, जिससे बाजार में सप्लाई का दबाव घटने लगा है। आवक में कमी को देखते हुए स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ी है, जिसके चलते बाजार में तेजी का माहौल मजबूत बना हुआ है। आयातकों को मौजूदा भावों पर डिस्पैरिटी महसूस हो रही है, जिसके चलते बिकवाली का दबाव कम बना हुआ है। और बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है।आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग में मजबूत होने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ सप्ताहांत में भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6300/6350 रुपए गजरी 6200/6250 रुपए मटवारा 6150/6175 रुपए मलावी 5900/5950 रुपए व सूडान 7900/7950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। वहीं दूसरी ओर चेन्नई बाजार में तुवर लेमन की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 7750 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
आयातित
निर्यात मांग कमजोर बनी रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 815 डॉलर प्रति टन रह गयी। दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए व देसी तुवर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8050 रुपए व देसी 8350/8450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल देखा गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 7400/8100 रुपये,अकोला 8200/8250 रुपए, लातूर में 7900/8100 रुपये, नागपुर 8150/8200 रुपये, बार्शी 7200/8100 रुपये हिंगणघाट 7700/9100 रुपए व उदगीर 7500/8100 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक
लिवाली बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7700/8250 रुपए रायचूर 7431/8105 रुपए बीदर 7870/9036 रुपए व तालिकोट 7535/7959 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8100/8200 रुपए जबलपुर 5000/7500 रुपए पिपरिया 5500/7375 रुपए व करेली 6310/823 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व ग्राहकी बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 8150/8400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7750/7800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
तुवर की तेजी के असर व मांग में बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11600/12600 रुपए, कटनी फटका 11300/11500 रुपए, अकोला 11300/12700 रुपए,लातूर फटका 12100/12300 रुपए, गुलबर्गा फटका 11300/12300 रुपए व कानपुर फटका 11500/11600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
