साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

16-May-2026 09:20 PM

उड़द में सुधार, बढ़ती आवक के बीच मांग बनी सीमित

चेन्नई। मांग में सुधार आने से चालू सप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में कुछ सुधार दर्ज किया गया। हालांकि बाजार में तेजी सीमित रही, क्योंकि घरेलू सप्लाई और आयातित माल की उपलब्धता बनी हुई है।चालू समर सीजन में उड़द की बुआई पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हुई है। मध्य प्रदेश और गुजरात में गर्मी की फसल की आवक भी शुरू हो चुकी है, जिससे उत्पादक मंडियों में उड़द की उपलब्धता धीरे-धीरे बढ़ रही है। उड़द दाल में उठाव अभी सीमित बना हुआ है, जिसके कारण दाल मिलें आवश्यकता के अनुसार ही खरीदारी कर रही हैं। साथ ही आयातित उड़द की नियमित शिपमेंट जारी रहने से बाजार में सप्लाई पर्याप्त बनी हुई है। जानकारों के अनुसार खपत का सीजन होने के बावजूद उड़द दाल की मांग अपेक्षा के अनुरूप कमजोर बनी हुई है। इसी वजह से घरेलू बाजार में फिलहाल बड़ी तेजी की संभावना कम दिखाई दे रही है। आयातकों की बिकवाली सिमित होने व  मांग में सुधार होने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव एफएक्यू 7925 रुपए और एसक्यू उड़द के भाव 8550 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी तरह, मुंबई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 7950 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10  डॉलर और एसक्यू में 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 820 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 900 डॉलर प्रति टन रह  गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया। और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8250/8275 रुपए और एसक्यू 8850 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
मध्य प्रदेश
लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/9000 रुपए,करेली 5600/7502 रुपए दमोह 6800/7400 रुपए और इंदौर में 6500/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग सक्रियता बढ़ने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 8300 रुपए, लातूर में 4000/7200 रुपए, जलगांव 7300/8300 रुपए बार्शी 5000/7000 रुपए व अहमदनगर 4500/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य 
लिवाली बढ़ने  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8200 रुपए व विजयवाड़ा में 8200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटलकी बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7400/8400 रुपए व कोटा 5500/8000  रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
उड़द दाल
मांग सिमित बनी रहने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9750/11200 रुपए, भाटापारा 9600/10600 रुपए, जलगांव में 8900/11100 रुपए, मेरठ 8900/9800 रुपए और इंदौर  9800/13500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।