साप्ताहिक समीक्षा-धान-चावल

05-Jul-2025 07:38 PM

सामान्य कारोबार के साथ धान-चावल के दाम में सीमित सुधार  

नई दिल्ली। प्रमुख मंदिओं में सीमित चावल एवं सामान्य कारोबार के साथ 28 जून- 4 जुलाई वाले सप्ताह के दौरान धान के दाम में कुछ तेजी दर्ज की गई। 
दिल्ली 
दिल्ली की नरेला मंडी में धान की दैनिक आवक घटकर 1000-2000 बोरी की रही गई और केवल 1509 हैण्ड धान में कुछ खरीद बिक्री हुई जिसका इसका मूल्य 230 रुपए बढ़कर 3000 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। 
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ की भाटापाड़ा मंडी में 3000-4000 बोरी धान की रोजाना आपूर्ति हुई और महामाया धान का दाम 100 रुपए सुधरकर 2100-2200 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। वहां राजिम मंडी में भी 2000-4000 बोरी धान की रोजाना आवक हुई और कीमतों में लगभग स्थिरता बनी रही। 
राजस्थान 
राजस्थान की बूंदी मंडी में धान की आवक काफी घट गई जबकि मिलर्स एवं निर्यातकों की अच्छी मांग देखी गई। इससे फलस्वरूप 1718 धान का भाव 170 रुपए बढ़कर 3400/3520 रुपए प्रति क्विंटल तथा 1847 का दाम 125 रुपए बढ़कर 3025 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। कोटा मंडी में भी धान की आपूर्ति सीमित मात्रा में हो रही है और कारोबार भी सामान्य या उससे कम हो रहा है। 
चावल 
जहां तक चावल का सवाल है तो भाटापाड़ा मंडी में एचएमटी का भाव 100 रुपए की गया मगर स्वर्ण का दाम 100 रुपए प्रति क्विंटल सुधर गया। बासमती चावल का निर्यात शिपमेंट ईरान को छोड़कर अन्य देशों में सामान्य ढंग से हो रहा है। ईरान के बारे में अनिश्चितता अभी कायम है। इसी तरह अफ्रीकी देशों में सामान्य या गैर-बासमती श्रेणी के चावल की मांग बढ़ने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि वहां फरवरी-मार्च के दौरान हुए विशाल आयात का स्टॉक अब घटने लगा है। डॉलर की तुलना में रुपए की विनिमय दर भी चावल कारोबार के लिए अनुकूल बना हुआ है। वैश्विक बाजार में भारतीय चावल फिलहाल अन्य आपूर्तिकर्ता देशों के मुकाबले काफी हद तक प्रतिस्पर्धी स्तर पर मौजूद है। 
पंजाब / अमृतसर  
पंजाब के अमृतसर में खासकर बासमती चावल में अच्छा कारोबार हो रहा है जिससे वहां कुछ किस्मों के दाम में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त रही। 
उत्तराखंड 
लेकिन उत्तराखंड की नगर मंडी में भाव 100-200 रुपए प्रति क्विंटल नीचे आ गया क्योंकि वहां मूसलाधार वर्षा एवं यातायात में बाधा पड़ने से चावल का कारोबार कमजोर पड़ गया। राजस्थान के बूंदी में भी 1718 सेला चावल का दाम 200 रुपए घटकर 6425/6450 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 
दिल्ली 
दिल्ली के नया बाजार में चावल की अधिकांश किस्मों एवं श्रेणियों में सीमित कारोबार के कारण कीमतों में स्थिरता रही मगर 1718 सेला का भाव 200 रुपए घटकर 6400/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया जबकि ताज सेला का दाम 200 रुपए बढ़कर 4800/5200 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।