साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
09-May-2026 08:48 PM
कमजोर बिकवाली और बढ़ती लिवाली से उड़द बाजार में सुधार
चेन्नई।चालू सप्ताह के दौरान देशभर के उड़द बाजार में सुधार का माहौल देखने को मिला। बिकवाली का दबाव कमजोर पड़ने तथा दाल मिलों और स्टाकिस्टों की बढ़ती लिवाली के चलते उड़द की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। पिछले कुछ समय से लगातार दबाव में चल रहे बाजार को निचले भावों पर अच्छी खरीदारी का समर्थन मिला है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आई है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, उड़द दाल की मांग में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। घरेलू बाजार में दाल मिलों की सक्रिय खरीदारी के कारण बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। खासकर निचले स्तर पर मिलर्स द्वारा लगातार खरीद किए जाने से कीमतों को मजबूत आधार मिला है। स्टाकिस्टों की सीमित लेकिन नियमित लिवाली भी बाजार को सहारा दे रही है। आपूर्ति की बात करें तो आंध्र प्रदेश में रबी उड़द की आवक अभी जारी है, जबकि मध्य प्रदेश और गुजरात में गर्मी की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है। नई फसल आने से बाजार में उपलब्धता धीरे-धीरे बढ़ रही है। हालांकि वर्तमान आवक अपेक्षा के अनुरूप अधिक नहीं है, जिसके कारण बाजार पर दबाव पूरी तरह नहीं बन पाया है।
आयातकों की बिकवाली सिमित होने व मांग में सुधार होने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव एफएक्यू 7875 रुपए और एसक्यू उड़द के भाव 8550 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी तरह, मुंबई उड़द की कीमतों में इस सप्ताह 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 7900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10 डॉलर और एसक्यू में 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 830 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 910 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी। और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8200 रुपए और एसक्यू 8850 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 5000/8650 रुपए,करेली 5100/6910 रुपए दमोह 6000/7400 रुपए और इंदौर में 6500/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की मांग सक्रियता बढ़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 8200 रुपए, लातूर में 4000/7000 रुपए, जलगांव 7300/8300 रुपए बार्शी 5000/7000 रुपए व अहमदनगर 4500/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
लिवाली बढ़ने कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8150 रुपए व विजयवाड़ा में 8150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटलकी बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7400/8400 रुपए व कोटा 5500/7700 रुपए प्रति क्विंटल होगए।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9750/11200 रुपए, भाटापारा 9600/10500 रुपए, जलगांव में 8900/11100 रुपए, मेरठ 8900/9800 रुपए और इंदौर 9800/13500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
