कमजोर मांग और बढ़ती बिकवाली से उड़द में साप्ताहिक गिरावट, त्योहारी मांग से आगे समर्थन की उम्मीद
चेन्नई। बिकवाली का दबाव बढ़ने और दाल मिलों की मांग कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली और दाल मिलों की सीमित खरीदारी से बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है। फिलहाल दाल मिलें अपनी जरूरत के अनुसार ही उड़द की खरीद कर रही हैं, जिससे कीमतों को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है। सहारनपुर लाइन में नए उड़द की छिटपुट आवक भी शुरू हो गई है। इससे आगामी दिनों में घरेलू आपूर्ति बढ़ने की संभावना है। मौसम अनुकूल रहने पर प्रमुख उत्पादक राज्यों में देसी उड़द की आवक में भी धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, चालू महीने में आयातित उड़द की उपलब्धता बढ़ने की संभावना से घरेलू बाजार में आपूर्ति का दबाव और बढ़ सकता है। इन परिस्थितियों में निकट अवधि में उड़द की कीमतों में बड़ी तेजी की संभावना सीमित दिखाई दे रही है। यदि स्टॉकिस्टों की बिकवाली जारी रहती है और दाल मिलों की खरीदारी में सुधार नहीं होता, तो मौजूदा भावों में और नरमी आ सकती है। हालांकि, आगामी दो महीनों में त्योहारी सीजन के कारण उड़द दाल की मांग मजबूत बने रहने की उम्मीद है। पिछले सप्ताह त्योहारी मांग और प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसम के कारण फसल को नुकसान होने की आशंकाओं से उड़द की कीमतों में तेजी आई थी। अब बाजार में तेजी की संभावनाएं इन कारकों पर निर्भर करेंगी।
आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव एफएक्यू 9500 रुपए व एसक्यू 9900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 30 डॉलर और एसक्यू में 30 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 930 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 1010 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 250/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी। और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 9900 रुपए और एसक्यू 10200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 5000/9000 रुपए,करेली 5500/9000 रुपए दमोह 5000/9300 रुपए अशोकनगर 5000/7500 रुपए गंजबासोदा 4500/8000 रुपए और इंदौर में 6500/9500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 10300 रुपए, लातूर में 8000/10300 रुपए, जलगांव 7800/9700 रुपए बार्शी 8700/9500 रुपए व अहमदनगर 7000/10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 9700 रुपए व विजयवाड़ा में 10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 8200/9200 रुपए व कोटा 6000/8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से उड़द दाल की कीमतों में इस साप्ताह 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 11400/12400 रुपए, भाटापारा 11200/12600 रुपए, जलगांव में 12900 रुपए, मेरठ 10200/11200 रुपए और विजयवाड़ा 11300/12600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।