सूरजमुखी क्रॉप अपडेट
01-Jul-2025 10:18 AM

सूरजमुखी क्रॉप अपडेट
यूक्रेन
★ उत्पादन में 15–20 लाख मिलियन मीट्रिक टन (MMT) की बढ़ोतरी की उम्मीद, बुवाई क्षेत्र में वृद्धि के कारण।
★ प्रोसेसर सतर्क, कमजोर मार्जिन के चलते खरीद से दूर।
★ 2023 में सूरजमुखी यूक्रेन की सबसे लाभकारी फसल रही, जिसमें 106% मार्जिन दर्ज किया गया।
★ अनाज और तिलहन की कटाई में गिरावट देखी गई, अनाज उत्पादन 10% गिरकर 510 लाख टन और तिलहनों का 5% गिरकर 201.6 लाख टन रही जिसमें 115 लाख टन सूरजमुखी शामिल है।
~~~~~
रूस
★ 50% जिलों में सूरजमुखी बुवाई लक्ष्य को पार कर चुका है।
★ 2024 में बुवाई क्षेत्र 114 लाख हेक्टेयर पहुंचा जो पिछले वर्ष से 9.41 लाख अधिक है।
★ 2024 का उत्पादन अनुमान 330 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।
~~~~~
रूसी सूरजमुखी तेल निर्यात शुल्क में जुलाई से कटौती
सूरजमुखी तेल
★ जुलाई में निर्यात शुल्क 7,120 रूबल ($91) प्रति टन घटाकर 4,739 रूबल ($60) प्रति मीट्रिक टन किया गया।
★ यह कटौती $1136.6 प्रति टन के आधार मूल्य पर आधारित है।
~~~~~
सूरजमुखी खली
★ निर्यात शुल्क घटाकर 1,054 रूबल ($13) प्रति टन किया गया पिछले महीने 1,244 रूबल ($16) प्रति टन था।
★ कीमत थोड़ी बढ़कर $221.3 प्रति टन रही।