सरकार ने जीएसटी नियमों में दी ढील
19-Sep-2025 10:46 AM
सरकार ने जीएसटी नियमों में दी ढील
★ सरकार ने जीएसटी में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाने और उद्योग पर अनुपालन बोझ घटाने के लिए नियमों में ढील दी।
★ 22 सितम्बर 2025 से पहले बने पैकेज पर नई कीमत का स्टिकर लगाना वैकल्पिक।
★ दो समाचार पत्रों में संशोधित एमआरपी प्रकाशित करने की अनिवार्यता समाप्त, अब केवल डीलरों को मूल्य सूची देना पर्याप्त।
★ पुरानी पैकेजिंग 31 मार्च 2026 तक या स्टॉक खत्म होने तक इस्तेमाल की अनुमति।
★ कंपनियों को उपभोक्ताओं को नई जीएसटी दरों की जानकारी देने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का उपयोग करने की सलाह।
★ यह कदम व्यापार में आसानी और उपभोक्ता संरक्षण में संतुलन सुनिश्चित करेगा।
