सरसों बाजार रिपोर्ट
03-Jul-2025 08:47 AM

सरसों बाजार रिपोर्ट
★ अन्य तिलहन के मुकाबले सरसों की कीमतों में लगातार देखी गयी बढ़त।
भाव (रुपए प्रति क्विंटल में)
दिल्ली सरसों (42% कन्डीशन)
02.07.2024-6050
02.05.2025-6100
02.06.2025-6500
02.07.2025-6700
भरतपुर
02.07.2024-5800
02.05.2025-5935
02.06.2025-6320
30.06.2025-6590
★ गत वर्ष के मुकालबे दिल्ली सरसों के भाव 650 रुपए व गत माह के मुकाबले 200 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़े।
★ सरसों तेल दिल्ली एक्सपेलर जो 02.07.2024 को 1175 रुपए प्रति 10 किलो था 02.07.2025 को बढ़कर 1480 रुपए प्रति 10 किलो पहुंचा। भरतपुर कच्ची घानी 02 जुलाई 2025 को 1520 रुपए पर ट्रेड हुआ।
★ सरसों व सरसों तेल की कीमतों में लगातार बढ़त देखी जा रही है।
★ लगातर बढ़ती कीमतों को देख सरसों तेल में मिलावट भी शुरू होने लगी।
★ त्यौहारी मांग को देख सरसों की क्रशिंग बढ़ रही है।
★ खाद्य तेलों के बढ़ते आयात का सरसों पर असर नहीं।
★ साथ ही राजस्थान में चल रही मंडियों की हड़ताल से भी कीमतों को समर्थन मिला।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि आगामी दिनों में हल्की-फुल्की करेक्शन के बाद कीमतें तेज रह सकती है।