सरसों और सरसों तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल
23-May-2025 05:54 PM
सरसों और सरसों तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल
देशभर में सरसों और सरसों तेल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। बीते 1 मई की तुलना में 23 मई को लगभग सभी प्रमुख मंडियों में सरसों और तेल के दामों में तेजी दर्ज की गई है।
सरसों (रुपए/क्विंटल)
दिल्ली और जयपुर में 42% कंडीशन वाली सरसों की कीमतें क्रमशः ₹6100 से बढ़कर ₹6450 और ₹6300 से ₹6600 हो गईं, यानी ₹350 और ₹300 की बढ़त।
भरतपुर और अलवर में एवरेज क्वालिटी की सरसों में क्रमशः ₹365 और ₹400 का इज़ाफा हुआ है। वहीं हापुड़ (GST पेड) में ₹250 और आगरा में ₹275 की तेजी दर्ज की गई।
सरसों तेल की कीमतें (₹/10 किलो):
दिल्ली में एक्सपेलर तेल की कीमत ₹1290 से ₹1370 पहुंच गई है, जबकि चरखी दादरी और मुरैना में भी ₹95 और ₹70 की वृद्धि हुई है।
कच्ची घानी तेल में सबसे अधिक बढ़त हापुड़ में देखने को मिली जहाँ दाम ₹1420 से बढ़कर ₹1540 हो गए — यानी ₹120 का उछाल।
श्रीगंगानगर में भी कच्ची घानी तेल की कीमत ₹1300 से ₹1400 हो गई, यानी ₹100 की बढ़त।
कोलकाता, आगरा और जयपुर जैसे शहरों में भी 60 से 90 रुपये तक की तेजी देखने को मिली।
मंडियों में धीरे-धीरे आवक कम होने लगी।
मांग का समर्थन मिलने से कीमतों में देखी गई वृद्धि, बढ़ती कीमतों को देख सरकारी खरीद जल्द शुरू होने की संभावनाएं।
अगले सप्ताह बाज़ारों में स्थिरता या करेक्शन आने की उम्मीद परन्तु भविष्य में बाजार अच्छे रह सकते हैं।
