सरसों और सरसों तेल की कीमतों में मजबूती, किसानों और कारोबारियों में उत्साह
04-Jul-2025 03:42 PM
सरसों और सरसों तेल की कीमतों में मजबूती, किसानों और कारोबारियों में उत्साह
★ सरसों और सरसों तेल की मंडी कीमतों में हाल के दिनों में लगातार मजबूती देखी गई। दिल्ली, भरतपुर, चर्खी दादरी और आगरा जैसी प्रमुख मंडियों में सरसों की दरों में सकारात्मक सुधार हुआ है, जिससे किसानों और कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
~~~~~~~~~~~
सरसों (प्रति क्विंटल) की ताजा कीमतें – 4 जुलाई 2025
★ दिल्ली (42% कंडीशन): रुपए 6750 (पिछले वर्ष रुपए 6050/ 2 जून 2025 रुपए 6500)
★ चर्खी दादरी: रुपए 6950 (पिछले वर्ष रुपए 6950/ 2 जून 2025 रुपए 6550)
★ भरतपुर: रुपए 6715 (पिछले वर्ष रुपए 5800/ 2 जून 2025 रुपए 6320)
★ आगरा: रुपए 7450 (पिछले वर्ष रुपए 6625/ 2 जून 2025 रुपए 7225)
★ दिल्ली और भरतपुर में सरसों की कीमतें पिछले महीने की तुलना में बढ़ी हैं। भरतपुर में विशेष रूप से उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जहां पिछले साल की तुलना में कीमतों में रुपए 900 प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गई है। आगरा मंडी में भी लगातार तीसरे महीने मजबूती दर्ज की गई।
~~~~~~~~~~~
सरसों तेल (प्रति 10 किग्रा) की कीमतें – 4 जुलाई 2025
★ दिल्ली (एक्सपेलर): 3 जुलाई 2025 रुपए 1480 (पिछले वर्ष रुपए 1175/ 2 जून 2025 रुपए 1390)
★ चर्खी दादरी (एक्सपेलर): रुपए 1500 (पिछले वर्ष रुपए 1180/ 2 जून 2025 रुपए 1395)
★ भरतपुर (कच्ची घानी): रुपए 1540 (पिछले वर्ष रुपए 1180/ 2 जून 2025 रुपए 1400)
★ भरतपुर (एक्सपेलर): रुपए 1520 (पिछले वर्ष रुपए 1170/ 2 जून 2025 रुपए 1380)
★ तेल की कीमतों में भी लगातार तीन महीने से वृद्धि का रुख बना हुआ है।
★ सरसों तेल की आगामी मांग को देखते हुए क्रशिंग डिमांड में हुआ इजाफा।
★ सरसों बाजार में आने वाले समय में और मजबूती की संभावना है।
