सस्केचेवान, कनाडा – दलहन का उत्पादन अनुमान उम्मीद से बेहतर
19-Sep-2025 11:00 AM
सस्केचेवान, कनाडा – दलहन का उत्पादन अनुमान उम्मीद से बेहतर
★ सस्केचेवान में 53% फसल कटाई पूरी हो चुकी है।
★ विभिन्न क्षेत्रों में पैदावार और गुणवत्ता में भिन्नता के बावजूद इस साल की फसल ग्रेडिंग औसत से बहुत नीचे नहीं जाएगी, जैसा पहले आशंका थी।
ग्रेड के अनुसार
★ मटर #2 ग्रेड 53% और #1 ग्रेड 42% रह सकती है, जो 10 साल के औसत #2 के 51% और #1 का 42% के करीब है।
★ मसूर #2 ग्रेड 60% और #1 ग्रेड 26% रह सकता है, जो 10 साल के औसत #2 के 51% और #1 के 31% लगभग बराबर है।
★ स्टैटिस्टिक्स कनाडा के 2025 के मॉडल-आधारित अंतिम उत्पादन अनुमानों को लेकर अभी भी सतर्क हैं और 4 दिसम्बर को आने वाली सर्वे आधारित रिपोर्ट में संशोधन की उम्मीद कर रहे हैं।
★ पिछले साल की तुलना में दलहनों और विशेष फसलों का उत्पादन 16% बढ़ा है, जो 65.68 लाख टन से बढ़कर 76.11 लाख मीट्रिक टन पहुंचा।
★ ड्राई ईडेबल बीन्स और सरसों के उत्पादन में गिरावट को मसूर, मटर और चने की बेहतर पैदावार ने संतुलित किया।
