Home News

सस्कैचवान में दलहन फसलों की कटाई-तैयारी लगभग पूरी

23-Oct-2026 12:20 PM

सस्कैचवान में दलहन फसलों की कटाई-तैयारी लगभग पूरी

सस्काटून। कनाडा के सबसे प्रमुख कृषि उत्पादक प्रान्त- सस्काटून में मौसम की हालत अनुकूल होने से किसानों की विभिन्न फसलों की कटाई-तैयारी की रफ्तार बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल गया। इसके फलस्वरूप राज्य में दलहनों एवं सरसों की कटाई-तैयारी काफी हद तक पूरी हो गई। 

उल्लेखनीय है कि कनाडा में मसूर, मटर एवं काबुली चना जैसे दलहनों का सर्वाधिक उत्पादन सस्कैचवान प्रान्त में होता है जबकि अल्बर्टा प्रान्त दूसरे नम्बर पर रहता है। सस्कैचवान प्रान्त से ही मसूर एवं मटर का सबसे ज्यादा निर्यात होता है जबकि भारत इसका प्रमुख खरीदार देश है। अन्य कई देशों को भी इसका निर्यात किया जाता है।

चालू सप्ताह के आरंभ तक सस्कैचवान में करीब 97 प्रतिशत क्षेत्र में कृषि फसलों की कटाई-तैयारी पूरी हो चुकी थी जिसमें दलहनों के साथ-साथ अन्य फसलें भी शामिल थीं।

अब केवल कहीं-कहीं पिछैती बिजाई वाली फसलों की कटाई होनी बाकी है। इसका दायरा सीमित है और फसल की हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं है। शीघ्र ही इन क्षेत्रों में भी फसल कटाई का अभियान समाप्त होने की संभावना है।