सौंठ की कीमतों में तेजी

29-Dec-2023 07:18 PM

नई दिल्ली । हाल ही में सौंठ की कीमतों में 10/20 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। और अभी  भी धारणा मजबूती की बनी हुई है।

सूत्रों का कहना है कि उत्पादक केन्द्रों पर अदरक की कीमतें विगत एक सप्ताह के दौरान 60 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपए हो जाने एवं हाजिर में सौंठ का स्टॉक कम रह जाने के कारण कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

अभी भी कीमते ओर बढ़ सकती हैं। व्यापारियों का कहना है कि नई सौंठ की आवक जनवरी माह के  अंत तक शुरू होगी। नए माल आने तक कीमते तेज रहने की संभावना है।

सौँठ का मुख्यत उत्पादन केरल एवं कर्नाटक में होता है। वर्तमान में कोचीन बाजार में सौंठ का भाव बढ़कर 360/380 रुपए प्रति किलो का हो गया है। जबकि दिल्ली बाजार में सागर लाइन सौंठ का भाव 380/390 रुपए बोला जाने लगा है।