सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार

12-Jun-2026 09:20 AM

सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार
USDA की साप्ताहिक निर्यात बिक्री रिपोर्ट के अनुसार 4 जून को समाप्त सप्ताह में 2025/26 सीजन की सोयाबीन बिक्री 2,11,292 टन रही। यह पिछले सप्ताह से 23.68% कम रही, लेकिन पिछले वर्ष की समान अवधि से काफी अधिक थी। मिस्र ने 67,600 टन और जापान ने 56,400 टन खरीदारी की।
नई फसल की बिक्री 1,41,500 टन रही, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 41.77% कम थी। "अननोन" खरीदार ने 1,20,000 टन की खरीद की। कुल नई फसल बिक्री 1.032 MMT रही, जो पिछले वर्ष से 7.69% कम है।
सोयामील की बिक्री 4,26,138 टन दर्ज की गई, जो बाजार अनुमान के मध्य स्तर पर रही। सोया तेल की बिक्री 824 टन रही।
WASDE रिपोर्ट में अमेरिकी पुराने सीजन का सोयाबीन स्टॉक 340 मिलियन बुशल पर स्थिर रखा गया। हालांकि निर्यात से 20 मिलियन बुशल घटाकर क्रशिंग में जोड़ा गया। नई फसल का स्टॉक भी 310 मिलियन बुशल पर अपरिवर्तित रहा।
वैश्विक स्तर पर ब्राजील का उत्पादन 180 MMT पर स्थिर रखा गया, जबकि अर्जेंटीना का उत्पादन 2 MMT बढ़ाकर 50 MMT किया गया। CONAB ने ब्राजील के 2025/26 उत्पादन अनुमान को 0.12 MMT बढ़ाकर 180.25 MMT किया।
2025/26 के लिए वैश्विक सोयाबीन अंतिम स्टॉक 0.39 MMT बढ़कर 125.52 MMT और नई फसल का स्टॉक 0.10 MMT बढ़कर 124.88 MMT हो गया।