सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार

15-Jan-2026 08:11 AM

सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
यूएसडीए ने आज सुबह अपनी डेली अनाउंसमेंट प्रणाली के जरिये चीन को 3.34 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन की निजी निर्यात बिक्री की सूचना दी।
एनओपीए के आंकड़े गुरुवार को जारी किए जाएंगे। ट्रेडर्स को दिसंबर माह में कुल 22.48 करोड़ बुशल सोयाबीन की क्रशिंग होने की उम्मीद है।
यूएसडीए की एक्सपोर्ट सेल्स रिपोर्ट भी गुरुवार सुबह जारी होगी। विश्लेषकों का अनुमान है कि 8 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान सोयाबीन की बिक्री 8 से 18 लाख मीट्रिक टन के बीच रह सकती है।
इसी अवधि में सोयामील की बिक्री 1.50 लाख से 4.00 लाख मीट्रिक टन के बीच रहने का अनुमान है, जबकि सोयाबीन तेल की बिक्री 0 से 26,000 मीट्रिक टन के दायरे में देखी जा रही है।
चीन का दिसंबर माह का सोयाबीन आयात 80.4 लाख मीट्रिक टन दर्ज किया गया, जो पिछले साल के समान माह की तुलना में 1.3% अधिक है।