सोया मील निर्यात में गिरावट, 2025 की शुरुआत सुस्त

09-Apr-2025 03:24 PM

सोया मील निर्यात में गिरावट, 2025 की शुरुआत सुस्त  
★ भारत से सोयाबीन मील (सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टेड, डिफैटेड वैरायटी - HS Code 23040030) के निर्यात में 2025 की शुरुआत धीमी रही है। जनवरी 2025 में कुल 1,45,408 मीट्रिक टन का निर्यात दर्ज किया गया, जो पिछले साल जनवरी 2024 के 2,33,128.98 मीट्रिक टन से काफी कम है।
★ वर्ष 2024 में कुल निर्यात 16,94,264.2 मीट्रिक टन रहा, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 14,39,397.7 मीट्रिक टन था।  
★ 2022 में भारत ने 4,54,216.3 मीट्रिक टन और 2021 में 9,16,409.7 मीट्रिक टन सोया मील का निर्यात किया था।
★ जनवरी माह में विभिन्न वर्षों में निर्यात की तुलना:  
2025 – 1,45,408.02 मीट्रिक टन  
2024 – 2,33,128.98 मीट्रिक टन  
2023 – 87,819.9 मीट्रिक टन  
2022 – 84,389.0 मीट्रिक टन  
2021 – 2,08,874.0 मीट्रिक टन
★ वर्ष 2024 में मार्च और दिसंबर महीने निर्यात के लिहाज से सबसे मजबूत रहे, जिनमें क्रमशः 2,43,278.7 और 1,87,917.1 मीट्रिक टन का निर्यात दर्ज किया गया।