सोयाबीन टेंडर औंधे दामों पर पास – उद्योग में हड़कंप

19-Sep-2025 01:23 PM

सोयाबीन टेंडर औंधे दामों पर पास – उद्योग में हड़कंप
★ केंद्रीय एजेंसी द्वारा हाल ही में जारी सोयाबीन K 24 के टेंडर निचले दामों पर पास होने से किसानों और व्यापारियों की चिंताएं बढ़ रही हैं।
★ आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 17 सितम्बर 2025 के टेंडर ₹4109 से ₹4242 प्रति क्विंटल की रेंज में पास हुए। यह पिछले महीने की तुलना में काफी नीचे है। उदाहरण के लिए, 28 जुलाई को महाराष्ट्र में कीमतें ₹4501-4571 और मध्य प्रदेश में ₹4451-4476 तक थीं।
★ गुजरात में 18 अगस्त को ₹4536-4575 की रेंज में टेंडर पास हुए थे, जो 17 सितम्बर यानी केवल 1 महीने बाद ₹4351-4410 की रेंज में पास हुए। मात्र 1 महीने में भाव ₹165 से ₹185 प्रति क्विंटल तक गिरे, जो बहुत बड़ी गिरावट कही जा सकती है।
★ मौजूदा सीजन में सोयाबीन फसल को बारिश और वायरस से नुकसान की रिपोर्टें मिल रही हैं। इसके अलावा बुवाई क्षेत्र भी पिछले साल की तुलना में कम है। इस स्थिति में टेंडर कीमतें ऊँची रहनी चाहिए थीं ताकि किसानों को राहत मिल सके, परंतु ठीक इसके विपरीत टेंडर कम भावों पर पास हो रहे हैं। इससे व्यापारी ही नहीं, किसान भी असमंजस में हैं।
★ निचले दामों पर टेंडर पास होने से सभी को घाटा हो सकता है और भविष्य में खुले बाज़ार की कीमतों पर दबाव आ सकता है।
★ केंद्रीय एजेंसी को मूल्य निर्धारण पर पुनर्विचार कर उचित भाव सुनिश्चित करना चाहिए।
★ कहीं ऐसा तो नहीं कि फसल की स्थिति को देखकर कार्टेल बनाकर कम भावों पर टेंडर पास हो रहे हैं? यह विचारणीय सवाल है।