सोयामंडी अपडेट: 4 जुलाई 2025

04-Jul-2025 04:00 PM

सोयामंडी अपडेट: 4 जुलाई 2025
★ देश की प्रमुख सोयामंडियों में 4 जुलाई 2025 को सोयाबीन की औसत कीमतों में स्थिरता और कुछ स्थानों पर मामूली बढ़त देखी गई। पिछली तिथियों की तुलना में इस बार किसानों और व्यापारियों को अपेक्षाकृत बेहतर भाव मिले हैं।
~~~~~~~~~
प्रमुख मंडियों में ताजा औसत भाव (रुपए  प्रति क्विंटल):
अमरावती: रुपए 4300 (पिछले वर्ष 2 जुलाई 2024 को रुपए 4300/4412)
लातूर: रुपए 4300 (पिछले वर्ष रुपए 4400/4650)
देवास: रुपए 4300 (पिछले वर्ष रुपए 4000/4500)
इंदौर: रुपए 4350 (पिछले वर्ष रुपए 4250/4400)
राजकोट: रुपए 4500 (पिछले वर्ष रुपए 4200/4500)
कोटा: रुपए 4200 (पिछले वर्ष रुपए 4300/4650)
~~~~~~~~
कीमतों में हालिया रुझान:
★ सभी मंडियों में पिछले 1 साल से गिरावट का माहौल बना और पुरे साल भाव MSP से नीचे ही रहे।
★ अधिकांश मंडियों में कीमतें 4200 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बनी हुई हैं।
★ गिरावट के कई कारण जैसे कि बम्पर उत्पादन, कम क्रशिंग डिमांड, विदेशों से बढ़ता तेलों का आयात, DDGS के कारण घरेलू सोयामील की कम डिमांड, सोयामील की घटी विदेशी डिमांड।
★ आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए कीमतों में मामूली वृद्धि आने के उम्मीद परन्तु उपरोक्त कारणों को देखते हुए कीमतों को लम्बे समय तक समर्थन मिलना मुश्किल।
★ देखना होगा की सोयाबीन की बिजाई किस अनुपात में होती है।