SEA ने अमेरिका को ऑर्गेनिक सोयाबीन निर्यात फिर से शुरू करने की मांग की

22-Apr-2025 12:03 PM

SEA ने अमेरिका को ऑर्गेनिक सोयाबीन निर्यात फिर से शुरू करने की मांग की
★ सॉल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन (SEA) ने भारत सरकार से अपील की है कि अमेरिका के साथ चल रही द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA) वार्ताओं में ऑर्गेनिक, नॉन-GMO सोयाबीन और सोया मील के निर्यात को फिर से शुरू करने को प्राथमिकता दी जाए।
★ SEA के अनुसार, पहले भारत हर साल 1.5 से 2 लाख टन तक ऐसे उत्पाद अमेरिका को निर्यात करता था, लेकिन अमेरिकी घरेलू उत्पादकों के विरोध के बाद वहां सुरक्षा शुल्क लगा दिए गए, जिससे यह व्यापार रुक गया।
★ SEA अध्यक्ष संजीव अस्थाना ने कहा वाणिज्य मंत्रालय को इन निर्यातों की बहाली के लिए BTA वार्ताओं में इसे शामिल करना ज़रूरी है।
★ इसके अलावा SEA ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से खाद्य तेलों की पैकिंग को मानकीकृत करने की भी मांग की है। 2022 के नियमों के बाद बाजार में 800 ग्राम, 810 ग्राम, 850 ग्राम जैसे अलग-अलग पैक साइज आने लगे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भ्रम और मूल्य तुलना में कठिनाई हो रही है।