SOPA ने सरकार से खाद्य तेलों पर 10% आयात शुल्क व भावान्तर योजना के तहत सोया खरीद की मांग की

08-Sep-2025 09:42 AM

SOPA ने सरकार से खाद्य तेलों पर 10% आयात शुल्क व भावान्तर योजना के तहत सोया खरीद की मांग की
★ SOPA ने केंद्र को पत्र लिख खाद्य तेलों पर 10% आयात शुल्क लगाने की बात कही। जिससे किसानों को तिलहन के उचित दाम मिलें।
★ पत्र में कहा गया की सोया की 2025-26 की MSP 5328  रुपए प्रति क्विंटल घोषित की गयी परन्तु मंडियों में कीमतें 4800-4900 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रही हैं।
★ सोया क्रशिंग घटने से कीमतों में गिरावट देखी गयी। सस्ता DDGS मिलने से सोयामील की मांग घटी।
★ घटी कीमतों के कारण सोयाबीन का एरिया भी गत वर्ष से 5% कम रहा। साथ ही किसानों को MSP दिलाने के लिए भावान्तर योजना लागू करने की मांग की गयी।
★ PSS स्कीम के तहत 2024-25 में 20 लाख टन सोया की बिक्री की गयी। नैफेड व NCCF द्वारा खुले बाजार में सोया की बिक्री जारी।