SOPA सोयाबीन दूसरी फसल रिपोर्ट

16-Sep-2025 04:11 PM

SOPA सोयाबीन दूसरी फसल रिपोर्ट
★ सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल सोयाबीन बुवाई क्षेत्र पिछले साल की तुलना में लगभग 9.14 लाख हेक्टेयर घटकर 140.3 लाख हेक्टेयर रह गया है। वहीं, SOPA का अनुमान 115.68 लाख हेक्टेयर का है।
★ कुल मिलाकर फसल की स्थिति मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई हिस्सों में सामान्य। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में येलो मोज़ेक वायरस का प्रकोप। निचले इलाकों में ज्यादा बारिश से जलभराव और फसल नुकसान की खबर है। जल्दी बोई गई और अल्पावधि किस्मों के खेत कटाई के लिए तैयार।
राज्यवार फसल स्तिथि
मध्य प्रदेश
★ फसल की स्थिति सामान्य। लगभग 30% क्षेत्र पर फसल पकने की अवस्था में। कुछ क्षेत्रों में अल्पावधि किस्में वायरस से प्रभावित, जिससे दाने छोटे और कुछ खाली फली देखी जा रही हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। पिछले हफ्ते लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और फसल नुकसान की स्थिति बनी। जल्दी बोई गई किस्में कटाई के लिए तैयार।
~~~~~~
महाराष्ट्र
★ बीड़, हिंगोली, उस्मानाबाद, सोलापुर, अहमदनगर, लातूर और नांदेड़ जिलों में भारी बारिश और जलभराव से फसल को गंभीर नुकसान। कुछ क्षेत्रों में वायरस का असर भी देखा गया है। जल्दी बोई गई और जल्दी पकने वाली किस्में कटाई के लिए तैयार।
~~~~~~~~~
राजस्थान
★ राज्य में फसल की स्थिति बहुत खराब। प्रमुख समस्याएं: निचले इलाकों में भारी बारिश से नुकसान, पौधों की कमजोर वृद्धि, येलो मोज़ेक वायरस, एरियल ब्लाइट (पत्तों की बीमारी) और दाने का छोटा आकार, जिससे पैदावार कम रहने की संभावना। जल्दी बोई गई किस्में कटाई के लिए तैयार।