तुअर की बुवाई में भारी गिरावट: महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में सबसे अधिक कमी

19-Jul-2025 01:30 PM

तुअर की बुवाई में भारी गिरावट: महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में सबसे अधिक कमी
★ देशभर में तुअर (अरहर) की बुवाई में इस वर्ष अब तक उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
★ कृषि मंत्रालय और राज्यों के कृषि विभागों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 14 से 16 जुलाई 2025 तक कुल तुअर की बुवाई 25.42 लाख हेक्टेयर तक पहुंची है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 27.18 लाख हेक्टेयर थी। इस तरह 1.76 लाख हेक्टेयर की कमी देखी गई है।
★ कर्नाटक में सबसे बिजाई में सबसे अधिक 2 लाख हेक्टेयर पिछले वर्ष की समानवधि के 13.35 लाख हेक्टेयर से घटकर 11.35 लाख हेक्टेयर पहुंची। 
★ गुजरात में भी 0.42 लाख हेक्टेयर की गिरावट देखी गई है।
★ महाराष्ट्र में 0.09 लाख हेक्टेयर की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
★ आंध्र प्रदेश में बुवाई में 0.19 लाख हेक्टेयर की गिरावट रही।
★ परन्तु तेलंगाना ने सकारात्मक प्रदर्शन करते हुए 0.29 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की है।
★ मुख्य पाँच राज्यों (महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना) की बुवाई 27.01 लाख हेक्टेयर रही, जबकि पिछले वर्ष इसी समय यह 29.42 लाख हेक्टेयर थी। इस प्रकार इन राज्यों में कुल 2.41 लाख हेक्टेयर की गिरावट देखी गई है।
★ यह गिरावट घटे भावों, मानसून की अनियमितता और किसानों के रुझान में बदलाव के कारण है।
★ कुछ राज्यों में बिजाई का समय समाप्ति की और आगामी सप्ताह में आने वाले बिजाई आंकड़ों से और स्पष्ठता आएगी।
★ बिजाई घटी तो उत्पादन पर पड़ सकता है असर, जिससे कीमतों को मिल सकता है सपोर्ट।