तेल तिलहन में अब आगे क्या

17-Sep-2025 08:38 AM

तेल तिलहन में अब आगे क्या
★ पिछले कई महीनों से खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट देखी गयी। त्यौहारी सीजन से पहले आई गिरावट से तेल जगत हैरान।
★ होलसेल मार्किट में लगभग सभी तेलों की कीमतें घटी।
★ अंतर्राष्ट्रीय बाजार टूटने का असर भारतीय बाजारों पर पड़ा।
★ पिछले 7 महीनों से सरसों तेल के भाव ऊंचे बने थे परन्तु अब सभी तिलहनों में आई गिरावट का असर सरसों पर भी पड़ा।
★ सरसों की रिटेल डिमांड कमजोर, पाइपलाइन में अच्छी मात्रा में तेल उपलब्ध।
★ साथ ही विदेशों से भी सूरजमुखी तेल, पाम तेल का हो रहा है आयात, जिससे उपलब्धता भी बढ़ रही है।
★ अंतर्राष्ट्रीय बाजार भी शांत।
★ भारत में आयातित डीगम क्रूड सोया तेल के भाव 1190$, सूरजमुखी तेल के 1275$ व CPO के 1180$/टन चल रहे हैं।
★ अगस्त में भारत ने 16 लाख टन तेलों का किया आयात।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि सरसों बाजारों में अभी तेजी की गुंजाइश बची परन्तु अन्य तेलों में कम।