तुर्की में अनाजों का उत्पादन घटा- दलहनों का बढ़ा: TurkStat

07-May-2025 03:11 PM

तुर्की में अनाजों का उत्पादन घटा- दलहनों का बढ़ा: TurkStat
★ तुर्की में 2024 में अनाज उत्पादन में तेज गिरावट दर्ज की गई।दालों की स्थिति अलग रही। हरी मसूर के उत्पादन में तेज़ वृद्धि हुई और काबुली चना का उत्पादन स्थिर बना रहा।
★ गेहूं का उत्पादन 6% घटकर 208 लाख टन, मक्का 10% गिरकर 81 लाख टन और जौ 12% घटकर 81 लाख टन रहा।
★ मटर का उत्पादन 41% बढ़कर 5,353 मीट्रिक टन और हरी मसूर का उत्पादन 42% बढ़कर 71,000 मीट्रिक टन हो गया। काबुली चने का उत्पादन 5.75 लाख मीट्रिक टन पर स्थिर।
★ इसके विपरीत लाल मसूर का उत्पादन 5% घटकर 4.05 लाख मीट्रिक टन बताया गया।
★ तुर्की मसूर के सबसे बड़े आयातक देशों से से एक, मसूर की प्रोसेसिंग कर भी कई देशों को निर्यात किया जाता है।