Home News
18-Nov-2026 01:30 PM
नई दिल्ली। हालांकि तुर्किए में पाकिस्तानी बासमती चावल को भौगोलिक संकेतक का दर्जा (जीआईटैग) प्राप्त हो गया है लेकिन भारत को परोक्ष रूप से इससे दो फायदा होने की उम्मीद है।
पहली बात तो यह है कि तुर्किए पाक अधिकृत कश्मीर को बार-बार 'आजाद कश्मीर' के नाम से संबोधित करता था जबकि बासमती को दिए गए जीआईटैग में इस नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। इससे भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर तुर्किए को घेरने का अच्छा अवसर मिल जाएगा और तुर्किए तथा पाकिस्तान का दावा कमजोर पड़ जाएगा।
पाकिस्तान ने 2 जून 2024 को तुर्किए में बासमती के जीआईटैग के लिए आवेदन किया था और 1 फरवरी 2026 को उसे वहां 'माहरेल इसारती' (जीआई टैग के समतुल्य) दर्जा प्राप्त हो गया। भारत ने 31 जुलाई 2025 को एक भिन्न श्रेणी के अंतर्गत संरक्षित जीआईटैग के लिए आवेदन किया था मगर इसे रजिस्ट्रेशन नम्बर आवंटित नहीं किया गया है।
इससे पूर्व 23 दिसम्बर 2023 को बासमती के लिए एक आवेदन दिया गया था लेकिन वह किसने जमा किया था उसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। तुर्क पेटेंट कार्यालय ने कहा है कि जिस बासमती चावल को जीआईटैग दिया गया है उसका उत्पादन पाकिस्तान के उत्तरी पाकिस्तान के पंजाब एवं खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त से लेकर लोअर सिंध एवं दक्षिण-पूर्वी बलूचिस्तान तक में होता है। इसमें पाक अधिकृत कश्मीर का जिक्र नहीं है।