तुवर आयात समय सीमा को एक साल और बढ़ाए जाने पर क्या होगा बाजारों पर असर, क्या किसान बढ़ाएंगे बिजाई?

07-Feb-2025 09:21 AM

तुवर आयात समय सीमा को एक साल और बढ़ाए जाने पर क्या होगा बाजारों पर असर, क्या किसान बढ़ाएंगे बिजाई?
★ अभी हाल ही में सरकार ने तुवर आयात समय सीमा को एक साल और बढ़ाकर 31 मार्च 2026 किया।
★ देश में पहले से ही आयातित माल की भरमार जिसके चलते कई मंडियों में आवक के दौरान कीमतें MSP से नीचे आई।
★ किसानों को उम्मीद के अनुसार भाव नहीं मिले, कई किसानों ने तो फसल रोक ली।
★ सरकार की प्राथमिकता कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में सही दाम पर दाल मिलती रहे।
★ परन्तु हर सिक्के के होते हैं दो पहलु। एक तरफ किसानों को पर्याप्त भाव नहीं मिले तो दूसरी ओर आयात बढ़ाया गया जिसे देख आगामी सीजन में तुवर बिजाई की ओर घट सकता है किसानों का रुझान।
★ गत वर्ष किसानों को तुवर के भाव 12000 रुपए प्रति क्विंटल तक मिले थे जो अब घटकर 7000 आ चुके हैं।