तुवर: बाजार भाव और खरीफ 2025 की बुवाई परिदृश्य

28-May-2025 12:23 PM

तुवर: बाजार भाव और खरीफ 2025 की बुवाई परिदृश्य
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP):
खरीफ 2024 के लिए: रुपए 7,550 प्रति क्विंटल
~~~~~~~~
वर्तमान बाजार भाव (27 मई 2025 को):
★ अमरावती: रुपए 7,000, अकोला: रुपए 7,150, गुलबर्गा व बीदर: रुपए 7,000, मुंबई (मोज़ाम्बिक किस्म): रुपए 6,300, मुंबई व चेन्नई (लेमन किस्म): रुपए 6,400
~~~~~~~~
बुवाई क्षेत्र (लाख हेक्टेयर में):
★ खरीफ 2024: 46.5, खरीफ 2023: 40.74 एवं सामान्य बुवाई क्षेत्र: 45.55
★ खरीफ 2024 में बुवाई क्षेत्र पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है और सामान्य क्षेत्र से भी अधिक पहुंचा।
~~~~~~~~~~~
उत्पादन प्रवृत्तियाँ:
★ 2024-25 (पिछला वर्ष): अनुमानित उत्पादन 36 लाख टन
2025-26 का दृष्टिकोण:
★ आई- ग्रेन इंडिया का मानना है कि इस वर्ष बुवाई अधिकतम 45 लाख हेक्टेयर में सिमट सकती है।
★ हालांकि, मानसून और फसल की स्थिति पर निर्भरता के कारण अभी उत्पादन को लेकर कोई ठोस अनुमान लगाना जल्दबाज़ी होगी।
★ प्रमुख उत्पादक राज्य कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में किसान मक्का और गन्ने की ओर झुकाव दिखा सकते हैं, क्योंकि इन फसलों के दाम अधिक आकर्षक हैं।
★ यह प्रवृत्ति अरहर की अंतिम बुवाई क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है।