तुवर की कीमतों में घट बढ़ जारी

19-Dec-2023 06:57 PM

चेन्नई। घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चेन्नई तुवर लेमन में आज 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव 9400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

दिल्ली में इस समय तुवर लेमन का स्टॉक न के समान बना हुआ। उपलब्धता कमजोर बनी रहने व लिवाली बढ़ने से दिल्ली तुवर लेमन में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव 10200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।

जबकि अफ्रीकन तुवर में आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 8000/8050 रुपए गजरी 8000 रुपए मटवारा 7850/7900 रुपए व सूडान 9800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

दाल मिलर्स की कमजोर मांग के चलते देसी तुवर की कीमतों में भी आज 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी।

कर्नाटक की उत्पादक मंडियों में नयी तुवर की आवक दिन प्रति सुधार देखा जा रहा। हालांकि मंडियों में आवक का दबाव जनवरी माह में देखा जा सकता है।