दलहनों की आपूर्ति भरपूर, बेहतर फसल अनुमान से कीमतें काबू में रहेंगी: बीमल कोठारी

28-May-2025 09:19 AM

दलहनों की आपूर्ति भरपूर, बेहतर फसल अनुमान से कीमतें काबू में रहेंगी: बीमल कोठारी
★ IPGA के अध्यक्ष ने कहा है कि दालों की कीमतों में इस साल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। देश में प्रचुर आपूर्ति और सामान्य से बेहतर मानसून  के कारण खरीफ फसल अच्छी होने की संभावना है।
★ सभी दलहनों की कीमतें MSP से नीचे सबसे अधिक गिरावट तुवर की कीमतों में देखी गई जिससे सरकारी खरीद 6 लाख टन पहुँच सकती है। चना, मसूर भी MSP से नीचे बिके।
~~~~~~~~
वैश्विक उत्पादन और आयात
★ 2024-25 में भारत ने रिकॉर्ड 68 लाख टन दालें आयात कीं। 
★ सरकार ने देशी चने और मसूर पर सिर्फ 10% आयात शुल्क लगाया है, जिससे ऑस्ट्रेलिया में देसी चने के किसान उत्पादन 20 से 25 लाख टन पहुंचा सकते हैं। 
~~~~~~~~
वैश्विक फसल अनुमान
★ रूस में पीली मटर का उत्पादन पिछले साल 40 लाख टन था, इस बार 40 -50 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ ऑस्ट्रेलिया में मसूर का उत्पादन इस साल 40% बढ़कर 17.5 लाख टन तक पहुंच सकता है। इतना ही उत्पादन भारत में होता है। 
★ अफ्रीका में तुवर का उत्पादन सामान्य 7 लाख टन से बढ़कर 9-10 लाख टन हो सकता है।
★ म्यांमार में उड़द का उत्पादन लगभग 10 लाख टन और ब्राज़ील में 2-2.5 लाख टन रहने की उम्मीद।
★ मानसून समय से पहले आ गया है, जिससे जल्दी बुवाई की संभावना है देखने होगा कि दलहनों की MSP में कितनी बढ़ोतरी की जाती है।