दलहनों की सरकारी खरीद

18-Apr-2025 07:36 PM

दलहनों की सरकारी खरीद 

भारत सरकार ने इस वर्ष अब तक मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत 3,40,000 टन तुवर की खरीद की।

इस वर्ष की अब तक की खरीद में कर्नाटक का सबसे अधिक 1.30 लाख टन की गई, जहां किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹450 प्रति क्विंटल का राज्य बोनस भी दिया गया है।

मंत्रालय ने नौ राज्यों से कुल 13.22 लाख टन तुवर खरीद को मंजूरी दी है, जबकि सरकार का लक्ष्य 10 लाख टन का बफर स्टॉक बनाना है.

चना खरीद 17,000 टन जिसमें  मुख्य राज्य तेलंगाना और मध्य प्रदेश हैं, की गई।

इस वर्ष 27 लाख टन चना खरीद को मंजूरी मिली है, परंतु घरेलू कीमतें MSP ₹5,650 प्रति क्विंटल से अधिक होने के कारण खरीद धीमी है।

मसूर की खरीद 28,700 टन और मूंग की 3,000 टन की जा चुकी हैं। 

उपरोक्त खरीद आंकड़े 13 अप्रैल तक के हैं।

खरीद उस अनुपात में नहीं हो पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी, जितना खरीद कम होगी उतना बाजार असली सप्लाई और डिमांड पर चलेंगे।