दिल्ली में 11 अप्रैल को पल्सेस 2025 रोड शो का आयोजन

10-Apr-2025 11:49 AM

नई दिल्ली। कल यानी 11 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को लोदी एस्टेट, नई दिल्ली के 40, मैक्स मुलर मार्ग  में अवस्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के कांफ्रेंस रूम नम्बर 2 में अपराह्न 3 से 5 बजे तक पल्सेस 2025 रोड शो का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रायोजक भारत सबकांटीनेंट एग्री फाउंडेशन (बीएसएसएफ) और इंडिया मिडिल ईस्ट एग्री एलायंस हैं।

आयोजकों का कहना है कि इसमें भाग लेने के इच्छुक प्रतिनिधियों को रजिस्ट्रेशन पर विशेष छूट दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन सहित अन्य जानकारी के लिए अनुराग तुलशान से मो० न० 9831016720 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

ध्यान देने वाली बात है कि भारत सब कांटीनेंट एग्री फाउंडेशन (बीएसएफ) एक गैर लाभ हानि वाली संस्था है और सुधाकर तोमर इसके चेयरमैन, विवेक अग्रवाल मैनेजिंग डायरेक्टर, विजय नरसिंहन डायरेक्टर तथा ओंकार द्रविड़ इसकी कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं। आई ग्रेन इंडिया के डायरेक्टर  राहुल चौहान भी इस संस्था की कार्यकारिणी समिती के मानद सदस्य हैं।

बीएसएएफ इससे पूर्व साउथ एशिया एग्री सम्मिट (एसएएएस) के नाम से नेपाल, थाईलैंड, श्रीलंका आदि देशों में इस तरह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है। 

हाल के महीनों के दौरान घरेलू तथा वैश्विक दलहन बाजार में खासकर कीमतों की दृष्टि से भारी उतार-चढ़ाव आया है जिससे असमंजस का माहौल बन गया है।

दलहन बाजार की दिशा एवं दशा का अनुमान लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें भारत की स्थिति विशेष रूप से शामिल होगी।

हाल ही में सरकार ने मसूर तथा देसी चना के आयात पर 11 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगाया है और 31 मई 2025 को पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की अवधि भी समाप्त होने वाली है।

तुवर एवं उड़द के शुल्क मुक्त आयात की समय सीमा को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाया गया है जबकि मूंग के आयात पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस नए घटनाक्रम का बाजार पर कितना और कैसा असर पड़ेगा- इस पर भी चर्चा होने की संभावना है।