उम्मीद के विपरीत सोया की बिजाई गत वर्ष से अधिक
21-Aug-2024 11:15 AM
उम्मीद के विपरीत सोया की बिजाई गत वर्ष से अधिक
पिछले 3 वर्ष के सोया बिजाई आकड़े (लाख हेक्टेयर में)
20.08.2024-125.11
20.08.2023-123.85
18.08.2022-119.54
18.08.2021-119.04
★ उपरोक्त आकड़ों के अनुसार सोया की बिजाई गत वर्ष से 1.26 लाख हेक्टेयर उछलकर 125.11 लाख हेक्टेयर पहुंची हालाँकि सोपा ने बिजाई 120 लाख हेक्टेयर से कम होने की दी रिपोर्ट।
★ सोया के दूसरे प्रमुख राज्य महाराष्ट्र (महाराष्ट्र कृषि विभाग द्वारा दिए आकड़ों के अनुसार) में बिजाई 50.51 लाख हेक्टेयर में की गयी जो गत वर्ष 49.75 लाख हेक्टेयर थी।
★ कर्नाटक में भी बिजाई गत वर्ष की समानअवधि से मामूली बढ़कर 4.22 लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ गत वर्ष कर्नाटक में सोया की कुल बिजाई 4.11 लाख हेक्टेयर में हुई थी।
★ सोया के प्रमुख उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश में बिजाई गत वर्ष से 30 हजार हेक्टेयर उछलकर 53.5 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
★ राजस्थान में बिजाई घटी, गुजरात में ठीक उसी अनुपात में बढ़ी।
★ सभी सोया उत्पादक राज्यों में फसल स्थिति बेहद अच्छी मौसम का साथ मिला तो इस वर्ष भारत में सोया का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है।
★ विदेशों से बड़ी मात्रा में हो रहे खाद्य तेलों के आयात से पूरे सीजन भर किसानों को सोया के अच्छे भाव नहीं मिले।
★ इस समय कीमतें MSP से नीचे चल रही हैं, बम्पर फसल को देख भविष्य में भी कीमतों पर बना रह सकता है दबाव।
★ किसानों को फसलों के वाजिब दाम मिलें इसके लिए सरकार को देना होगा सोया के किसानों का साथ।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि देश की विभिन्न एजेंसियों द्वारा इस वर्ष सोया की सरकरी खरीद बड़ी मात्रा में हो सकती है।
★ कुल मिलाकर विदेशों से बढ़ती उपलब्धता को देख कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Contrary to expectations, soybean sowing is more than last year
Soybean sowing figures of last 3 years (in lakh hectares)
20.08.2024-125.11
20.08.2023-123.85
18.08.2022-119.54
18.08.2021-119.04
★ According to the above figures, soybean sowing jumped by 1.26 lakh hectares from last year to 125.11 lakh hectares, although SOPA reported sowing to be less than 120 lakh hectares.
★ In Maharashtra, the second major soybean state (according to figures given by Maharashtra Agriculture Department), sowing was done in 50.51 lakh hectares, which was 49.75 lakh hectares last year.
★ In Karnataka too, sowing increased marginally from the same period last year to 4.22 lakh hectares.
★ Last year, the total sowing of soya in Karnataka was 4.11 lakh hectares.
★ In Madhya Pradesh, the major soya producing state, sowing jumped by 30 thousand hectares from last year to 53.5 lakh hectares.
★ Sowing decreased in Rajasthan, increased in the same proportion in Gujarat.
★ If the crop condition in all soya producing states is very good and the weather supports it, then soya production in India can reach record levels this year.
★ Due to large quantities of import of edible oils from abroad, farmers did not get good prices for soya throughout the season.
★ At present, prices are running below MSP, looking at the bumper crop, there may be pressure on prices in the future as well.
★ The government will have to support soya farmers so that farmers get reasonable prices for their crops.
★ I Grain India believes that government purchase of soya can be done in large quantities this year by various agencies of the country.
★ Overall, prices may remain under pressure due to increasing availability from abroad.
