USDA की रिपोर्ट: गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर, भारत में खपत बढ़ने के संकेत

20-May-2025 09:39 AM

USDA की रिपोर्ट: गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर, भारत में खपत बढ़ने के संकेत
★ USDA के अनुसार, 2025-26 में वैश्विक गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड 8085 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले सीजन के 7997 लाख टन और 2023-24 के 7920 लाख टन से अधिक है।
★ भारत का उत्पादन अनुमानित 1170 लाख टन है, जो सरकार के 1154 लाख टन अनुमान से भी अधिक।
★ भारत में घरेलू मांग 2024-25 के 1088 लाख टन से बढ़कर 2025-26 में 1125 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद।
★ चीन की मांग 1500 लाख टन पर स्थिर रहने का अनुमान।
★ वैश्विक खपत 8080 लाख टन तक पहुंच सकती है, एशियाई और मध्य-पूर्वी देशों की मांग बढ़ रही है।