उत्तरी अमेरिका में मटर की कटाई की रफ्तार
11-Aug-2025 09:16 AM
उत्तरी अमेरिका में मटर की कटाई की रफ्तार
★ सप्ताह की शुरुआत में कनाडा की कुल मटर फसल का 1% और अमेरिका का 12% कट चुका था।
★ कटाई से कनाडा में 29,000 मीट्रिक टन और अमेरिका में 94,400 मीट्रिक टन नई मटर आई।
★ सस्केचेवान और मैनिटोबा से शुरुआती पैदावार और गुणवत्ता की रिपोर्ट बेहतरीन बताई जा रही है।
~~~~~~~~
हरी मसूर पर दबाव बरकरार
★ अंतरराष्ट्रीय हरी मसूर बाज़ार सप्ताह के अंत में कमजोर रुख के साथ बंद हुए, जबकि लाल मसूर के भाव स्थिर रहे।
★ रूस में मसूर की पैदावार घटने की खबरों का असर निर्यात बाज़ार में दिख रहा है।
★ सामान्यतः रूसी मटर और मसूर कनाडाई से सस्ते बिकते हैं, लेकिन पिछले सप्ताह दोनों के दाम लगभग बराबर रहे।
★ कनाडाई हरी मसूर के दाम लगातार गिर रहे हैं — मई की शुरुआत से अब तक बड़े हरे मसूर के भाव 25% घटे हैं और 2024-25 विपणन वर्ष की शुरुआत से 37% नीचे हैं। हरी मसूर का बढ़ा हुआ उत्पादन आने वाले समय में दाम पर और दबाव बनाए रख सकता है।
~~~~~~~~
काबुली चने के बाज़ार पर नई फसल का असर
★ वैश्विक चना बाज़ार सप्ताह के अंत में मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए, जहां कनाडा और अमेरिका में नई फसल की नजदीकी आपूर्ति का असर दिखा।
★ बड़े आकार के काबुली चने के भाव सप्ताहभर लगभग स्थिर रहे, लेकिन 9 मिमी और उससे छोटे दानों के दाम किसानों और बिचौलिया बाज़ारों में नरम पड़े।
★ कनाडा के पश्चिमी हिस्सों में शुरुआती फसलों की पैदावार और दाने के आकार को लेकर प्रोसेसर और किसान दोनों उत्साहित हैं। सस्केचेवान कृषि विभाग के अनुसार 4 अगस्त तक वहां किसी भी खेत की कटाई शुरू नहीं हुई थी और न ही कोई खेत कटाई के लिए तैयार था।
