उत्तर प्रदेश में इस खरीफ सीजन में बंपर फसल की उम्मीद
10-Sep-2025 08:06 AM
उत्तर प्रदेश में इस खरीफ सीजन में बंपर फसल की उम्मीद
★ राज्य में इस बार खरीफ फसलों की कुल बुवाई का क्षेत्रफल 14 लाख हेक्टेयर बढ़कर 138.40 लाख हेक्टेयर पहुंचा, जो पिछले साल के 124.39 लाख हेक्टेयर से 11% अधिक है। यह आंकड़ा राज्य के सामान्य औसत (पिछले 5 वर्षों का औसत) 115.20 लाख हेक्टेयर से 20% ज्यादा है।
★ धान (बासमती सहित) की बुवाई 13.5% बढ़कर 71.05 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जो देशभर में सबसे ज्यादा वृद्धि में से एक है। देश में धान की कुल बुवाई में अब तक 4.7% की बढ़ोतरी हुई है।
★ गन्ने की बुवाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले साल के 27.25 लाख हेक्टेयर से घटकर इस बार 27.05 लाख हेक्टेयर रही। वहीं बाजरा की बुवाई में 34% की बड़ी बढ़ोतरी के साथ 11.11 लाख हेक्टेयर, मक्का में 5.8% बढ़कर 8.20 लाख हेक्टेयर और ज्वार में 15.3% बढ़कर 3.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल हुआ है।
★ अरहर (तुअर) की बुवाई 5% बढ़कर 3.79 लाख हेक्टेयर, उड़द 1.3% बढ़कर 4.63 लाख हेक्टेयर, मूंगफली 32.3% बढ़कर 3.56 लाख हेक्टेयर और तिल की बुवाई 24.4% बढ़कर 4.39 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है।
★ भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 9 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में 649.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य 653.3 मिमी से मात्र 1% कम है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कृषि प्रधान इलाकों में 20% अधिक वर्षा हुई है, जबकि पूर्वी हिस्सों में 13% वर्षा की कमी दर्ज की गई है।
