उड़द: घटा उत्पादन, बढ़ा आयात

08-Feb-2025 09:08 AM

उड़द: घटा उत्पादन, बढ़ा आयात
★ अभी हाल ही में GPC द्वारा किये गये वेबिनर में कहा गया कि भारत में इस वर्ष उड़द उत्पादन 20 लाख टन, म्यांमार में 10 लाख टन और ब्राजील में 50 हजार टन पहुंच सकता है।
★ उपलब्धता 30.5 लाख टन, 27 लाख टन खपत के बाद 4 लाख टन का स्टॉक बचेगा, भारत उड़द का सबसे बड़ा आयातक देश।
★ बढ़ती उपलब्धता से मंडियों में कीमतें घटी। साथ ही म्यांमार बाजार भी बुरी तरह हुए धाराशायी।
★ ऊंचे उत्पादन के कारण म्यांमार में किसानों के पास निचले भावों पर माल बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
★ साथ ही म्यांमार को डर है कि कहीं ब्राजील एक बड़े निर्यातक के रूप में उभरकर न आये। उड़द आयात समय सीमा 31 मार्च 2025 है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि आगामी सप्ताह में उड़द आयात समय सीमा को अगले साल के लिए बढ़ाने के लिए सर्कुलर/नोटिफिकेशन आ सकता है।