उड़द बाजार पर दबाव, कीमतों में लगातार गिरावट

20-Sep-2025 12:13 PM

उड़द की कीमतों में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे भारतीय बाजार प्रभावित हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार म्यांमार FAQ उड़द की कीमत जनवरी में 870 डॉलर प्रति टन थी, जो 19 सितम्बर तक घटकर 785 डॉलर रह गई।

इसी तरह म्यांमार SQ उड़द जनवरी में 970 डॉलर से घटकर 865 डॉलर पर आ गई है। यानी जनवरी से अब तक 85–105 डॉलर की गिरावट देखी गई है।

हालांकि, सकारात्मक पक्ष यह है कि अभी केवल म्यांमार के पास उड़द का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ब्राज़ील की फसल की कीमतें बहुत ऊंची चल रही हैं। वहीं, भारत में भारी बारिश के कारण घरेलू फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्थिति में निर्यातक कीमतें बढ़ा सकते हैं। यदि निर्यात कीमतों में और वृद्धि हुई, तो इसका असर घरेलू बाजार में भी पड़ेगा और उड़द की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है।