उड़द की अंतरराष्ट्रीय दामों में गिरावट
12-Apr-2025 10:26 AM
उड़द की अंतरराष्ट्रीय दामों में गिरावट
★ मई 2024 में उड़द की कीमतें 1,200 अमेरिकी डॉलर प्रति टन के आसपास थीं, वहीं मार्च 2025तक ये घटकर 840 से 960 USD/टन तक आईं।
★ जुलाई 2024 में कीमतों ने इस सीजन का उच्चतम म्यांमार से भारत (SQ क्वालिटी) के लिए 1,230 USD/टन स्तर को छुआ था।
★ लेकिन इसके बाद कीमतों ने लगातार गिरावट का रुख अपनाया जनवरी 2025 तक म्यांमार से भारत (FAQ क्वालिटी) का भाव गिरकर 795 USD/टन तक रह गया जो इस सीजन का न्यूनतम स्तर था।
★ मार्च 2025 में थोड़ी राहत ज़रूर दिखी, ब्राज़ील से भारत के लिए उड़द का आयात 960 USD/टन और म्यांमार से पाकिस्तान के लिए यह 920 USD/टन रहा।
★ जनवरी-फरवरी 2025 में सभी ओरिजिन पर आयात मूल्य 800 USD/टन के आसपास लुढ़क गए।
★ इस वर्ष म्यांमार में उड़द का बम्पर उत्पादन हो रहा है और निर्यात भी अच्छी मात्रा में किया जा रहा है, जितने भारत में उत्पादन घटा उससे अधिक विदेशों से हो रहा है आयात।
★ आयात बढ़ने से भविष्य में उपलब्धता अच्छी बनी रहने की उम्मीद, जो भावों की नियंत्रित रख सकता है।
