वनस्पति तेल का आयात – नवम्बर 2024 से अगस्त 2025 तक 7% कम: SEA
15-Sep-2025 12:10 PM
वनस्पति तेल का आयात – नवम्बर 2024 से अगस्त 2025 तक 7% कम: SEA
अगस्त 2025 का आयात जुलाई 2025 से 6% ज्यादा
★ आयात शुल्क के अंतर में वृद्धि से आरबीडी पामोलीन आयात में तेज गिरावट।
★ अगस्त माह में कुल आयात 16,77,346 टन रहा, जो अगस्त 2024 के 15,63,329 टन से 7% अधिक है। इसमें 16,21,525 टन खाद्य तेल और 55,821 टन अखाद्य तेल शामिल है।
★ तेल वर्ष 2024-25 (नवम्बर 2024 – अगस्त 2025) के पहले दस महीनों में कुल वनस्पति तेल आयात 1,26,90,980 टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि 1,36,87,511 टन से 7% कम है।
★ SAFTA समझौते के तहत नेपाल से मुख्य रूप से रिफाइंड सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल, और थोड़ी मात्रा में आरबीडी पामोलीन व रेपसीड तेल भारत को शून्य शुल्क पर निर्यात किया गया। नवम्बर 2024 से जुलाई 2025 तक नेपाल से कुल 5.89 लाख टन आयात हुआ।
★ सरकार ने 31 मई 2025 से कच्चे पाम तेल और आरबीडी पामोलीन के बीच आयात शुल्क अंतर को 8.25% से बढ़ाकर 19.25% कर दिया जिससे जुलाई 2025 में 5,000 टन और अगस्त 2025 में 8,000 टन आयात घट गया, जबकि जुलाई 2024 में 1.36 लाख टन और अगस्त 2024 में 92,130 टन आयात हुआ था।
~~~~~~
घरेलू स्टॉक (1 सितम्बर 2025 तक)
★ बंदरगाहों पर अनुमानित स्टॉक 9,66,000 टन रहा।
CPO और CPKO – 5,05,000 टन
आरबीडी पामोलीन – 30,000 टन
डिगम्ड सोयाबीन तेल – 2,15,000 टन
कच्चा सूरजमुखी तेल – 2,10,000 टन
रेपसीड तेल – 6,000 टन
पाइपलाइन स्टॉक (घरेलू उत्पादन व खपत सहित) – 8,99,000 टन
★ कुल स्टॉक – 18,65,000 टन, जो 1 अगस्त 2025 को 17,16,000 टन था। यह वृद्धि पिछले तीन महीनों के अधिक आयात के कारण हुई।
★ नवम्बर 2024 – अगस्त 2025 के बीच 9,95,711 टन रिफाइंड तेल (आरबीडी पामोलीन) का आयात हुआ, जो पिछले वर्ष 16,10,801 टन से काफी कम। वहीं कच्चे तेल का आयात 1,13,82,446 टन रहा, जो पिछले वर्ष (1,18,60,655 टन) से थोड़ा कम है।
★ इस दौरान रिफाइंड तेल का हिस्सा 12% से घटकर 8% हुआ, जबकि कच्चे तेल का हिस्सा 88% से बढ़कर 92% हो गया। इसमें मुख्य योगदान सोयाबीन तेल आयात के बढ़ने का रहा।
★ नवम्बर 2024 – अगस्त 2025 में पाम तेल का आयात घटकर 61,31,796 टन रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 76,42,579 टन था। इसके विपरीत सॉफ्ट ऑयल का आयात बढ़कर 62,46,361 टन रहा, जो पिछले वर्ष 58,28,878 टन था।
★ पाम तेल का हिस्सा 57% से घटकर 50% हुआ।
सॉफ्ट ऑयल का हिस्सा 43% से बढ़कर 50% हुआ।
~~~
मुख्य आपूर्तिकर्ता
इंडोनेशिया: CPO – 22,61,959 टन, RBD पामोलीन – 8,30,152 टन
मलेशिया: CPO – 20,21,268 टन, RBD पामोलीन – 1,29,752 टन, CPKO – 37,256 टन
सोयाबीन तेल (डिगम्ड): अर्जेंटीना – 23,85,092 टन, ब्राजील – 8,86,936 टन, अमेरिका – 1,88,384 टन, रूस – 1,92,364 टन
सूरजमुखी तेल (कच्चा): रूस – 12,02,984 टन, यूक्रेन – 5,76,755 टन, अर्जेंटीना – 3,77,390 टन
