वैश्विक चावल कीमतों में उछाल

30-Nov-2024 10:35 AM

वैश्विक चावल कीमतों में उछाल
★ चावल की वैश्विक कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के बाद अब तेजी आनी शुरू हो गई है।
★ पाकिस्तान अपने प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य निर्धारण के कारण भारत को कड़ी चुनौती दे रहा है।
★ चावल निर्यातकों के संघ (TREA) के अनुसार चावल की कीमतों में तेजी आई है क्योंकि पहले यह काफी गिर चुकी थीं। अब रमज़ान के निकट आने और नई फसल की कटाई में देरी के कारण मांग बढ़ी है।
★ भारत द्वारा चावल निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने के बाद पाकिस्तान और थाईलैंड जैसे देशों ने कीमतों में 10-15 प्रतिशत की कटौती की।"  
★ थाई चावल निर्यातक संघ के अनुसार, 5 प्रतिशत टूटे हुए सफेद चावल की कीमत इस प्रकार हैं। 
- थाईलैंड: $516 प्रति टन।  
- वियतनाम: $520-$524 प्रति टन।  
- पाकिस्तान: $455-$459 प्रति टन।  
- भारत: $453-$457 प्रति टन।  
★ भारत से 10-13 लाख टन चावल प्रति माह निर्यात कर रहा है।
★ भारत ने 2022 में चावल निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन सितंबर 2024 में कुछ प्रतिबंध हटा दिए गए।  हालांकि, टूटा चावल निर्यात पर अभी भी प्रतिबंध है।