वियतनाम व पाकिस्तान द्वारा चावल के निर्यात भाव घटाए जाने से भारतीय निर्यात पर पड़ने लगा असर

05-Feb-2025 10:35 AM

वियतनाम व पाकिस्तान द्वारा चावल के निर्यात भाव घटाए जाने से भारतीय निर्यात पर पड़ने लगा असर
★ डॉलर के मुकबले रुपया भी कमजोर।
★ वियतनाम में चावल के भाव 4 साल के निम्न स्तर पर तथा भारत में वाइट राइस के भाव 2 साल के निम्न स्तर पर चल रहे है।
★ सोमवार को थाईलैंड के वाइट राइस 5% ब्रोकन के भाव 438$, वियतनाम के 410$, भारत के 420$ व पाकिस्तान के 415$ टन थे।
★ थाईलैंड के 25% वाइट राइस के भाव 415$, वियतनाम के 385$, भारत के 405$, पाकिस्तान के 360-395$/टन एफओबी फ़ार्म दर्ज किये गये।
★ थाईलैंड पारबोल्ड चावल के भाव 450$, भारत के 435$/टन चल रहे हैं।